मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

मंदिर मैं शादी का प्रचलन बढ़ा.दर्जनो जोड़ों ने रचाई शादी परिजनो ने दिया आशीर्वाद*

मनोज रूंगटा



रुद्रपुर देवरिया शादी ब्याह के लग्न में भीड़भाड़ से हटकर सामान्य परिवार के लोगों का मंदिरों में शादी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जहां प्रतिदिन लग्न के मौसम में दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में दर्जनों जोडो ने भगवान को साक्षी मानकर एक दूजे के हो रहे है जहां दोनों परिवार के सीमित लोग उपस्थित होकर बर वधू को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं पौराणिक तीर्थ स्थल रुद्रपुर स्थित दूग्धेश्वर नाथ मंदिर व मंदिर परिसर में क्षेत्र मे प्रति दिन वर वधु  ने वैतिक रिति रिवाज से शादी रचाई रचा रहे है जहा उपस्थित  दोनो परिवार के सिमिति परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दे रहे है इस दौरान परिजनो  द्वारा नाश्ता भोजन का भी व्यवस्था दे रहा है

सोमवार को लग्न के शुभ मुहूर्त तेज होने के कारण दूग्धेश्वर नाथ मंदिर खचाखच भरा रहा जहां दूग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर के विष्णु मंदिर धर्मशाला आदि जगहों पर क्षेत्र के आधा दर्जन बर वधु एक दूसरे के होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जहां पर परिजनों ने भोजन नाश्ता का भी व्यवस्था देखा गया

 मालूमों की मंदिरों में शादी का चलन बढ़ता जा रहा है ऐसे में दुनिया के दिखावे में बढ़ रहे खर्च पर भी रोक लग रही है

विष्णु मंदिर के पुजारी आचार्य आदित्य पांडे ने बताया कि मंदिर में रोज  दर्जनों की संख्या में बर वधू शादी रचा रहे हैं जिससे मंदिर में शादी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है और लोगों का समय व पैसा दोनों बचत हो रहा है जहां नव दम्पति भगवान को साक्षी मानकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें