बुधवार, 24 जुलाई 2024

अधिवक्ताओं के विरोध पर मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

 गनोज रूंगटा

सुरौली पुलिस ने नौ युवकों को 126/ 135/ 170 वी एन एस एस के तहत किया था चालान

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को सुरौली पुलिस द्वारा रूद्रपुर तहसील मे  126 /135 /170/वी एन एस एस के तहत के मुलजिम को मजिस्ट्रेट के समक्ष लाये गए जमानत  मे अधिवक्ताओं के विरोध पर एसडीएम ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया 

अधिवक्ताओं के विरोध पर युवकों को 14 दिन का जेल तहसील परिसर में चर्चा का विषय बना

वताते चले कि सुरौली पुलिस ने बुधवार की सुबह पकड़ी चौराहे से नव युवकों को छोटी-मोटी घटना को लेकर 126/ 135/ 170 वी एन एस एस के तहत कार्रवाई की थी जिसको सुरौली के आधा दर्जन पुलिसकर्मी ने रुद्रपुर तहसील  में लाया जहा मुलजिम के परिजन अधिवक्ता के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सामने जमानत के लिए पेश किया वहीं कुछ अधिवक्ता आए दिन क्षेत्र में चोरी चुनौती की हो रही घटना का हवाला देते हुये जमानत का विरोध किया जहां एसडीएम ने नौ युवकों को 14 दिन के लिए न्याय हिरासत में जेल भेज दिया इस घटना को लेकर तहसील परिसर में काफी चर्चा का विषय बना है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें