रुद्रपुर (देवरिया) रुद्रपुर नगर के बस स्टेशन स्थित श्रीराम स्टूडियो का भव्य शुभारम्भ शुक्रवार को समाजसेवी व युवा नेता मनमथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं युवा उपस्थित रहे।
मनमथ त्रिपाठी ने कहा, कि आज देश को ऐसे ही युवा उद्यमियों की आवश्यकता है, जो नौकरी की तलाश के बजाय दूसरों को भी रोजगार देने की क्षमता रखते हों। स्वरोजगार की यह पहल केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, सामाजिक उत्थान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सोनू गुप्ता जैसे युवाओं पर गर्व है, जिन्होंने परिश्रम, साहस और संकल्प के साथ यह कार्य आरंभ किया है।
स्टूडियो के स्वामी सोनू गुप्ता ने कहा, कि श्रीराम स्टूडियो का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आधुनिक व गुणवत्ता-युक्त फोटोग्राफी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह स्टूडियो केवल एक व्यावसायिक स्थल नहीं, बल्कि यादों को संजोने का ठिकाना होगा।
उद्घाटन के अवसर पर स्टूडियो परिसर को भव्य ढंग से सजाया गया था। पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती व विजय यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, मनीष मद्धेशिया, राहुल चौरसिया, आकाश जायसवाल, प्रिंस कुमार, मनीष मिश्रा, बृजेश वर्मा सहित काफी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें