मनोज रुंगटा
डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं जिला पूति अधिकारी
रुद्रपुर देवरिया बिगड़ दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर अचानक डीजल पेट्रोल की खरीदारी की उमड़ी भीड़ को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी देवरिया द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं बताया गया साथ ही पेट्रोल पम्प संचालकों को नाम पता अंकित मोबाइल नम्बर अंकित कर तेल वितरण करने का आदेश दिया गया
जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडे द्वारा जारी पत्राक संख्या 21 32 के तहत कहा गया की जनपद में डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है
प्रेटोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि पंपसेट कंबाइंड अथवा कृषि प्रयोग होने वाले उपकरणों प्राइवेट अस्पताल विद्यालयों के जनरेटर मोबाइल टावर के जनरेटर हेतु पेट्रोल व डीजल की बिक्री उपभोक्ता को गैलनों में की जा सकती है परंतु इसके लिए संबंधित कागजात प्राप्त कर पंप कार्यालय पर अनुरक्षित किया जाएगा और एक रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा जिसमें उपभोक्ता का नाम पता मोबाइल नंबर तथा प्राप्त किए गए कागजातों का विवरण अंकित करना आवश्यक होगा ऐसा न करने वालोंके विरुद्ध नियम अनुसार दण्डनात्मक कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने बताया कि कंपनियों द्वारा जनपद में पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही हैजिससे जनपद में कोई कमी नहीं है लोग अफवाहों से बचें
नए निर्देश से पेट्रोल संचालकों में बढी मुसीबत
डीजल पेट्रोल को लेकर बिगड़ दो दिनों से पेट्रोल पंप पर मची अफरा तफरी को लेकर जिला पूर्ति विभाग द्वारा जारी निर्देश को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों में मुसीबतें बढ़ गई हैं जिसमें ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर वहअन्य जानकारी अंकित करना होगा



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें