मंगलवार, 31 मार्च 2026

दुबई में भारतीय युवक की मौत पत्नी ने पार्थिव शरीर भारत लाने को सांसद से लगायी गुहार

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया निवासी अभिषेक प्रजापति उम्र 25 वर्ष की दुबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जहां उनकी पत्नी प्रिया प्रजापति ने अपने पति का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री /सांसद कमलेश पासवान से गुहार लगाई जिला पंचायत समिति सदस्य सुनील निषाद ने प्रिया प्रजापति के साथ मिलकर सांसद को यह पत्र सोपा इस मामले में सांसद कमलेश पासवान ने विदेश मंत्री 

सुव्रहण्यमर जयशंकर जी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी उन्होंने विदेश मंत्रालय से अभिषेक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद का अनुरोध किया 

बताते चले कि अभिषेक प्रजापति 13 जनवरी को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे जहां वह एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्य थे रविवार को कंपनी ने उनके परिवार को अभिषेक के मौत को सूचना  दी जिसके बाद से परिवार में शोक का माहौल है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें