▼

शनिवार, 29 अगस्त 2026

पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही डीजल की चोरी!* *टैंकर में बना रखा था खास हौज, 210 लीटर बरामद

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंडरा स्थित श्री मार्कंडेय जी किसान सेवा केंद्र पर डीजल चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बैतालपुर डिपो से पेट्रोल पंप तक डीजल लेकर आने वाले टैंकर के चालक और खलासी ने चोरी के लिए टैंकर के कंटेनर में विशेष रूप से हौज बना रखा था। जांच के दौरान करीब 210 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है।

पेट्रोल पंप के मालिक वन्धु उपेंद्रनाथ सिंह की ओर से रुद्रपुर कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में टैंकर वाहन संख्या UP 52 CT 0543 के चालक अमरेन्द्र प्रताप राव, निवासी वृंदावन, थाना तरकुलवा तथा उसके सहयोगी खलासी विवेक सिंह, निवासी बरवा, थाना तरकुलवा के खिलाफ डीजल चोरी का आरोप सामने आया।

बताया गया कि टैंकर बैतालपुर डिपो से डीजल लेकर पेट्रोल पंपों तक पहुंचता था, लेकिन डिपो से लोड की गई मात्रा और पेट्रोल पंप पर खाली की जाने वाली मात्रा में अंतर पाया गया। इस पर पेट्रोल पंप मालिक को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पिंडरा पेट्रोल पंप पर खुला डीजल चोरी का खेल, चालक व खलासी पर मुकदमा

शिकायत के बाद रुद्रपुर पुलिस तथा बैतालपुर डिपो के सेल्स अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टैंकर की जांच की। जांच में टैंकर के कंटेनर में चोरी की नियत से बनाया गया हौज मिला, जिसमें से करीब 210 लीटर डीजल बरामद किया गया।

 पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने  उक्त के विरुद्ध 303(2)313(2 )  के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जाँच कर  रही है।क्षेत्राधिकार राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि“पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस और बैतालपुर डिपो के अधिकारियों ने जांच की, जिसमें टैंकर से करीब 210 लीटर डीजल बरामद हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें