रुद्रपुर, देवरिया। जिलाधिकारी देवरिया के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम मेदनापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले जेसीबी चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर को ग्राम मेदनापुर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने खनन कार्य में लगी जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। पुलिस की कार्रवाई देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पकड़ी गई जेसीबी का पंजीकरण संख्या UP 32 GN 7263 है, जो संदीप सोनकर पुत्र सत्यनारायण, करजहा, गोरखपुर के नाम पर पंजीकृत है। वाहन को अवैध मिट्टी खनन के आरोप में खनन अधिनियम के तहत सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार चालकों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें