बुधवार, 1 अप्रैल 2026

संदिग्ध परिस्थिति में युवती का पुल के नीचे मिला शव जांच में जुटी पुलिस

डूबने से युवती की मौत की आशंका पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल पुल के नीचे । सन्दिग्ध परिस्थिति में एक युवती का शव बुधवार की सुवह पाया गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतू भेजवाया 

जानकारी के अनुसार तिघरा खैरवा निवासी अमृता गौड़ उम्र 18 वर्ष पुत्र पुत्री दुर्योधन सोमवार से लापता थी जिसका एकौना थाना में गुमशुदी का रिपोर्ट लिखा गया था

बुधवार को करहकोल पुल के नीचे एक शव  दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई शव की पहचान अमृता पुत्री दुर्योधन के रूप में हुई युवती की मौत नदी में डूबने से बतायी जा रही है

थानाध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि शव को पी एम हेतू भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें