रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव में गुरुवार एक युवती की हत्या का मामला सामने आया जहां आरोपी खुद मदनपुर थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने पहुच कर आत्म समर्पण करते हुए हत्या कबूल किया जिसे पुलिस अपने हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के वराँव निवासी काजल पुत्री शिवानंद अपने खेत में गई थी जहां काफी देर तक परिजन उसकी तलाश किया किंतु पता नहीं चल सका
परिजनों के तहरीरपर युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज
गुरुवार की सुबह उक्त गांव का एक युवक मदनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया और कबूल किया कि गांव की युवती काजल की हत्या कर दी कर उसकी शव उसके घर के घोठा (मवेशी खाने)में छुपा दिया है
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद पुलिस के साथ यूवती के घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया
बताया जाता है कि मृतका काजल और आरोपीय युवक के बीच कुछ समय से अनवन च ल रहा था जिसको लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था परिजनो ने बताया कि इसी विवाद को लेकर युवक ने काजल की हत्या कर दी
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतका के पिता शिवानंद के तहरीर परआरोपी राजवीर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रहीहै


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें