गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

आग का तांडव जारी कहीं खेत तो कहीं रिहायसी झोपड़ी मे लगी आग लाखो का हुआ नुकसान

 तिघरा परसिया सिवान खेत लगी आग सैकड़ो एकड़ फसल जलकर हुई खाक दमकल न पहुंचने पर ग्रामीण हुए नाराज

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र मो आग तांडव जारी है कहीं खेत तो कहीं रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया  जहां दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजी व्यक्त की 

जानकारी के अनुसार गुरुवार के दोपहर तिघरा खैरवा निवासी राम निहोरा के खेत में आग लग गई हवा तेज होने  के कारण आग परसिया सिवान तक पहुंच गई आग से सैकड़ो एकड़ फसल जलकर खाक हो गई आग भूसा काटने वाली मशीन से लगा बताया जाता है

वहीं दूसरी और एकौना के प्राथमिक विद्यालय के पास दोपहर मे हरिजन बस्ती में अज्ञात कारणो आग लगा गई जिसमें विक्रमा यादव व प्रसाद सहित आधा दर्जन लोगों के रिहायशी झोपड़ी में रखे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया

भाजपा नेता डीके यादव सहित ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड न बुझाने पर पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की और कहां की किसानों के साल भर की गाड़ी कमाई खेतों में खड़ी रहती है जहां एकौना थाने में फायर ब्रिगेड खड़ी न खड़ी होने से लाखों के फसल किसानों का जलकर खाक हो जाता है 

उन्होंने मांग किया कि फसल कटने तक एकौना थाने में दमकल की गाड़ी खड़ा की जाए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें