रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के समरौना पुल के पास स्थित देसी शराब की दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखा बिक्री का लगभग ₹1,02,000 नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार सेमरौना पुल के लवे चौराहा क्षेत्र स्थित देसी शराब की दुकान है बुधवार सुबह कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर का गेट तथा अंदर के दो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कैश बॉक्स में रखा बिक्री का लगभग एक लाख दो हजार रुपये गायब था। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी गई।
चोरों ने पुलिस को दी चुनौती देसी शराब की दुकान का ताला तोड़ किया चोरी
अनुज्ञापी निशा सिंह के अनुसार दुकान पर चंदन पटवा और महेंद्र निगम मुनीब के रूप में कार्य करते हैं। मंगलवार की रात बिक्री की रकम दुकान में ही रखी गई थी। देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
चौराहों पर लगती है पुलिस की टिकट ड्यूटी
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आसपास के कैमरों की जांच कर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि रुद्रपुर कोतवाली द्वारा प्रमुख चौराहों पर पिकेट ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद चोरों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है
।रुद्रपुर देवरिया। सिमरन स्थित देसी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने दुकान के आसपास का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का निरीक्षण पुलिस को दिया आवश्यक निर्देश कहा घटना का शीघ्र होगा पर्दाफाश
सेमरौना स्थित देसी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने दुकान के आसपास का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें