बुधवार, 13 मई 2026

देसी शराब की दुकान में चोरी के बाद एएसपी ने परखी अन्य दुकानो की सुरक्षा व्यवस्था

रुद्रपुर देवरिया। मंगलवार को देसी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने सिमरन स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संदिग्ध व्यक्तियों की तुरंत दें पुलिस को जानकारी

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अन्य शराब दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में वह बस स्टेशन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था एवं रजिस्टर आदि की जांच की।

ए एसपी ने रजिस्टर का किया निरीक्षण दुकानदारों को सुरक्षा का दिया सख्त निर्देश

उन्होंने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी दुकानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं तथा सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से चालू रखें। साथ ही अपनी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें