शनिवार, 27 जून 2026

एकल विद्यालय अभियान के तहत 29 आचार्यों का प्रशिक्षण, शिक्षा पर दिया जोर

रुद्रपुर (देवरिया)। एकल अभियान के तहत रुद्रपुर संच के 29 एकल विद्यालयों के आचार्यों का 30 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग रामचक स्थित प्रत्युष विहार विद्यालय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि एकल विद्यालय वंचित वर्ग के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि सभासद पुनीता भारती ने शिक्षा को समाज के विकास की कुंजी बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी आधार है।

कार्यक्रम में नव नियुक्त संच अध्यक्ष सरसचंद जायसवाल का स्वागत किया गया। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभियान के पदाधिकारी, शिक्षक, आचार्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें