शनिवार, 27 जून 2026

चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

रुद्रपुर/देवरिया। थाना एकौना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में थाना एकौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरांव मार्ग स्थित भाट पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त सूरज शर्मा (28 वर्ष) पुत्र हरेराम शर्मा, निवासी भेलउर, थाना एकौना को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को ग्राम भेलउर में टेंट में कार्य करने वाले दयाराम साहनी के साथ मारपीट के दौरान सूरज शर्मा ने चाकू से हमला कर दिया था, जिससे दयाराम की नाक कट गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना एकौना में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 324(4), 118(2), 352 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक यादव एवं हेड कांस्टेबल विनय कुमार शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें