मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने विधानसभाओ में किया जनसंपर्क*

मनोज रूंगटा



रुद्रपुर देवरिया: कांग्रेस के पूर्व विधायक राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आसन्न लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सदर विधानसभा देवरिया व रामपुर कारखाना में कार्यकर्ताओं के साथ लोगों में जनसंपर्क कर आगामी 2024 में कांग्रेस को वोट देने की अपील की

मंगलवार कागेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता /पुर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदर विधानसभा देवरिया व रामपुर कारखाना के दर्जनों गांव में घूम कर लोगों से जनसंपर्क किया और कहा कि भाजपा के कथनी व करनी में अंतर है वह जुमले की सरकार है जहां धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ है एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करती है वहीं सड़कों में गड्ढा ही गड्ढा है जिसे सरकार आज तक मरम्मत नहीं करा पाई 

रुद्रपुर कापरवार मार्ग देवरिया पकड़ी मार्ग खस्ता हाल है जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है 

उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...