महिलाएं समाज की शक्ति अभिषेक पांडे
देवरिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान जीआरपी टीम ने स्टेशन परिसर में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जीआरपी थाना प्रभारी को अभिषेक पांडे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिलाएं समाज की शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना डर के तुरंत पुलिस की सहायता लें और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।”
इस अभियान में हेड कांस्टेबल महिला कविता राय और एसआई जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन स्थितियों में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में जागरूक किया।
जीआरपी द्वारा चलाए गए इस अभियान को महिलाओं ने सराहा और इसे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
























