मंगलवार, 31 मार्च 2026

मेडिकल कॉलेज से ई रिक्शा गायब जांच में जुटी पुलिस*

रुद्रपुर से दवा करने गए थे सोनू अपने पुत्र का मेडिकल कॉलेज


     चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के माहीगंज टोला पिपर चफ्फा निवासी सोनू गुप्ता अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक का मेडिकल  कॉलेज ई रिक्शा से  दवा करने गए जहां चोरों ने ई-रिक्शा पर हाथ साफ कर दिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज कैमरा के सहारे चोरों का पता ल लगाने मे जुटी है

जानकारी के अनुसार महीगंज टोला पीपल चफ्फा निवासी सोनू गुप्ता अपने पुत्र कार्तिक का मंगलवार को सुबह मेडिकल कॉलेज में दवा करने गए थे जहां भर्ती के उपरांत बाहर आए तो ई रिक्शा गायब मिला जिसकी सूचना उन्होंने 112 नंबर सहित देवरिया पुलिस को दी

सोनू गुप्ता ने बताया कि ई रिक्शा मेरे पिताजी राम बचन गुप्ता के नाम से था जो  16 महीना पहले लिया था अपने पुत्र की तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी में ई रिक्शा से ही देवरिया चला आया 

कार्तिक दवा चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती है जिसका दवा चल रहा है बताते चले कि इसके पूर्व भी मेडिकल कॉलेज से कई वाहन चोरी हो चुके हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संदिग्ध परिस्थिति में युवती का पुल के नीचे मिला शव जांच में जुटी पुलिस

डूबने से युवती की मौत की आशंका पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल पुल के नीचे । सन्दिग्ध परिस्थित...