मंगलवार, 24 मार्च 2026

सदर स्टेशन देवरिया पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

महिलाएं समाज की शक्ति अभिषेक पांडे 

देवरिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। 

इस दौरान जीआरपी टीम ने स्टेशन परिसर में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 जीआरपी थाना प्रभारी को अभिषेक पांडे ने  महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिलाएं समाज की शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना डर के तुरंत पुलिस की सहायता लें और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।”

इस अभियान में हेड कांस्टेबल महिला कविता राय और एसआई जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन स्थितियों में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में जागरूक किया।

जीआरपी द्वारा चलाए गए इस अभियान को महिलाओं ने सराहा और इसे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

नगर पंचायत मदनपुर के नामित सभासदो ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

मनोनीत सदस्यों ने साथ चलने का किया वादा

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदनपुर नगर पंचायत में नामित सदस्यो को नगर पंचायत अध्यक्ष शाहिना शेख ने अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी में के प्रांगण में शपथ दिलवाया

नामित सभासद कृति केशु मिश्रा अंकेश राव सुनील कन्नौजिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए कहां की वह जनताके के विश्वास पर खरा उतरने के साथ पूरी निष्ठा ईमानदारी और पारदर्शी से कार्य करेंगे तथा नगर के समुचित  विकास का संकल्प लिया

सभासद जिम्मेदारियो का ईमानदारी पूर्वक करें निर्वाह

मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि राजनीतिक जीवन में किसी भी पद को अंतिम मुकाम नहीं मानना चाहिए बल्कि जिम्मेदारियो का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए उन्होंने कहा कि पार्टी ने निष्ठावानका कर्ताओं को सभासद मनोनीत कर जन सेवा का अवसर दिया है

अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा मदनपुर के विकास के लिए पूरी पंचायत टीम मिलकर विकास करने का आहवाहन किया

सफल ग्रहण के दौरान ऋषि सिंह कमलेश सिंह गिरीश नारायण सिंह करमवीर सोलंकी धीरज तिवारी सदाशिव सिंह अमरेंद्र सिंह गुड्डू संजय जयसवाल सहित सभासद गण उपस्थित थे

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर एक नामजद पांच अज्ञात पर मारपीट धमकी का मुकदमा दर्ज

अंतरराष्ट्रीय पहलवान है साधु यादव

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवटलिया निवासी पहलवान साधु यादव को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी व धमकी को लेकर पुलिस ने एक नमाजद सहित पांच अज्ञात परमारपीट व धमकी का मुकदमा पंजीकृत किया है

अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधु यादव ने दिए गए तहरीर में कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में भाग लेते हैं जिससे वह सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप पर बने रहते हैं जहां कुछ युवको द्वारा फेसबुक पर अभद्र अशोभनीय अपमानजनक टिप्पणी किया है और मारने पीटने की धमकी भी दिया जिस पर पुलिस ने मिश्रौलिया निवासी ऋषि यादव वपांच अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 352 351 (3 )के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है

40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या गोर्रा नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र मे एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उसका शव गोर्रा नदी के किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया

जानकारी के अनुसार भगवानपुर माझा निवासी गिरीश चंद्रपाल उम्र 40 वर्ष पुत्र बालेश्वर पाल सोमवार रात्री से  लापता थे मंगलवार सुबह बेलवा दुबौली स्थित गोर्रा नदी के पास खेत पर गए लोगों ने उनका शव पेड़ से  लटका देखा तो प्रधान जोखन यादव को सूचना दी प्रधान ने एकौना पुलिस को घटना की जानकारी दी

परिजनों के अनुसार गिरीश पाल सोमवार को ही घर से निकले थे लेकिन रात तक वापस नहीं आए इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे  गिरीश पाल के दो लड़के व दो लड़कियां हैं बताया जाता है कि कई वर्षों से वह बीमार थे जिनका दवा गोरखपुर चल रहा था

थानाध्यक्ष आनंद पांडे नेबताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है शव को कब्जे में  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 

सोमवार, 23 मार्च 2026

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

 प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह

रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के तहत रुद्रपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ किया 

खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है ताकि किसी कारण बस शिक्षा से वंचित न रह जाए 

आउट ऑफ स्कूल बच्चों तथा ड्रॉप आउट बच्चों का निकट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराए जाने पर विशेष बल दिया उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि आगामी स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर सभी बच्चों का नामांकन निकट के परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए किसी भी दशा में कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल ना रहे

उन्होंने शारदा विशेष शिक्षक प्रशिक्षण में निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी

मास्टर ट्रेनर अंजनी कुमार सिंह, धनंजय मणि त्रिपाठी  घनश्याम त्रिपाठी अभय शंकर शुक्ला  छत्रपाल सिंह प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियोके माध्यम से शिक्षण तकनीकी और विधियो  की बारीकीयो से अवगत कराया प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड रुद्रपुर के सभी विद्यालयों से नोडल शिक्षक उपस्थित थे

समाधान दिवस मे पड़े 32 प्रार्थना पत्र में मात्र चार का निस्तारण

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी बी के सिंह के अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 32 प्रार्थना पत्र पड़े जहां मात्र चार का निस्तारण हुआ

बताते चले की शनिवार को आयोजित समाधान दिवस ईद की छुट्टी होने के नाते सोमवार को आयोजित किया गया

आयोजित समाधान दिवस में सराँव बुजुर्ग निवासी अंजुल प्रसाद ने गैस की किल्लत को लेकर भानुमति देवी के ब्रह्म भोज में गैस सिलेंडर की मांग की शेषनाथ ठाकुर में पचलडी में पुलिस चौकी संतोष निषाद महीगंज ने पटीदारों द्वारा लगाए गए पेड़ से दीवाल  खराब होने की शिकायत की शामजाती देवी भृगसरी  ने रास्ते की मांग का प्रार्थना पत्र दिया

समाधान दिवस में राजस्व के 16 पुलिस के चार विकास दो खाद एवं रसद दो अन्य आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के चार का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर एस डीओ चंदन जायसवाल सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे

नगर पंचायत रुद्रपुर के नामित सभासदो ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रुद्रपुर नगर पंचायत में नामित सदस्यो को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सुमित्रा सभागार में शपथ दिलवाया

नामित सभासद दिलीप जायसवाल तेज प्रताप गुप्ता मथुरा पांडे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए ईमानदारी से नगर के समुचित  विकास का संकल्प लिया

पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सभासद मनोनीत कर दिया जन सेवा का अवसर जयप्रकाश निषाद

मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि राजनीतिक जीवन में किसी भी पद को अंतिम मुकाम नहीं मानना चाहिए बल्कि जिम्मेदारियो का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए उन्होंने कहा कि पार्टी ने निष्ठावानका कर्ताओं को सभासद मनोनीत कर जन सेवा का अवसर दिया है

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने सभी सदस्यों का स्वागत कर साथ चलने का आवाहन किया

अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव ने नगर पंचायत रुद्रपुर के विकास के लिए पूरी पंचायत टीम मिलकर विकास करने का आहवाहन किया

शपथ ग्रहण के दौरानपूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया  ब्लाक प्रमुख उषा पासवान नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता मदन मोहन गुप्त सुनील गुप्ता .जिला पंचायत सदस्य सुनील निषादरमेश जायसवाल रमेश गुप्तासहित सभासद गण उपस्थित

उत्कृष्ट कार्य के लिए रोवर्स रेंजर को मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया सम्मानित

 शिवरात्रि के मेले में किया था अच्छा प्रदर्शन

रुद्रपुर देवरिया छोटी काशी रुद्रपुर में शिवरात्रि के दिन भारत स्काउड गाइड उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में रामजी सहाय पीजी कॉलेज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर्स रेंजर  वह पत्रकार मनोज रूंगटा को  तहसील समाधान दिवस में आए मुख्य राजस्व अधिकारी वी के सिह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया

 पत्रकार मनोज रूंगटा को भी मिला सम्मान

मुख्य राजस्व अधिकारी बी के सिंह ने कहा कि रोवर्स रेंजर सामाजिक कार्यों में महत्व भूमिका निभाते हैं शिवरात्रि दिन के दिन लगी लाखों के भीड़ में रोवर्स रेंजर ने उत्कृष्ट कार्य किया  प्रसंसनीय है एसडीएम हरिशंकर लाल ने भी रोवर्स रेंजर के बच्चों की तारीफ की

इस दौरान स्टेट ट्रेनर ओमप्रकाश उपाध्याय किरण सिंह सुधा श्रीवास्तव रोवर्स स्काउट लीडर डॉक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे

मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने लगाया चौपाल महिलाओं बच्चियो को किया जागरूक

रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति पेज 5 -0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने रुद्रपुर नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया  सहज जन सेवा केंद्र रुद्रपुर तथा चिलवन मोहन स्थित भट्टे पर में सोमवार को चौपाल लगाया जिसमे महिलाओं बच्चियो  तथा छात्राओं को जागरूक किया

 सोमवार को उप निरीक्षक अंकित यादव म.का कंचन यादव म .का रीता यादव ने महिलाओं के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी विभिन्न योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सामूहिक विवाह योजना  रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला  सम्मान कोष योजना फैमिली काउंसलिंग साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया ।और बाल विवाह अपराध के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के बारे में बताया गया

 भारत सरकार द्वारा बनाए गए *नए कानून* के बारे में जागरुक किया और लोगो को जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 102,108,112,181,1076,1090,1076, 1930 इत्यादि के बारे में जानकारी दी और  पंपलेट वितरण किया

निबही–बोहाबार मार्ग पर डेढ़ करोड़ के लागत से होगा नयी पुलिया का निर्माण डा रतनपाल सिंह

जर्जर हो चुकी है पुरानी पुलिया

रुद्रपुर देवरिया विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति ने बताया कि  निबही–बोहाबार मार्ग पर डेढ़ करोड़ की लागत से नई पुलिया का निर्माण होगा जिसकी स्वीकृति प्रदान हो गई है यह कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जाएगा

डा रतन पाल सिंह ने बताया निवही  वोहावार मार्ग पर वर्षों से वनी पुलिया जर्जर व छोटी पड़ चुकी जिसके जगह अब एक नई और बड़ी पुलिया का निर्माण होगा जिसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है  लंबे समय से खराब हालत में पड़ी पुरानी पुलिया के कारण खासकर बरसात के दिनों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

नई बड़ी पुलिया बनने से न केवल जल निकासी की समस्या दूर होगी, बल्कि आवागमन भी सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। यह पुलिया क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी जिम्मेदारी है और इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी

रविवार, 22 मार्च 2026

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

रक्तवीरो को सम्मानित करते उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या 

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया के तीन रक्तवीरों को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु रविवार को संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा सातवें स्थापना दिवस पर आगरा में प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । 

युवाओं के प्रेरणास्रोत बने देवरिया के रक्तवीर

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड एवं कैबिनेट मंत्री वेवी रानी मौर्या  विशिष्ठ अतिथि रमाकांत उपाध्याय सदस्य, गौसेवा आयोग (उत्तर प्रदेश सरकार), भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राजपूत, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत एवं डॉ0 आलोक अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया पुलिस रक्तदान समूह के संस्थापक सौरभ त्रिपाठी एवं डॉ0 अब्दुल कलाम वेलफेयर सेसाइटी बैतालपुर के प्रबंधक रजनीश पटेल को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

उल्लेखनीय है कि यह तीनों रक्तवीर निफा देवरिया एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपने योगदान से जिले में रक्तदान मुहिम की अलख जगा रहे हैं  ।

रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान ना जाए इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर "नशा नहीं रक्तदान करें" मुहिम के साथ संयुक्त रूप से मिलकर 862 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों का जीवन बचा चुके हैं ।

तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ  ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए  प्रेरित कर जिले में रक्तक्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं । तीनों रक्तवीरों ने यह सम्मान जिले के साथ साथ यूथ ब्रिगेड के प्रत्येक रक्तदाता को समर्पित किया है ।

इन रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है ।

आज जिले के यह रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं ।

बाइक व ई-रिक्शा की हुयी भिड़ंत दो घायलएक की हालत गंभीर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर पननहा के समीप  पेट्रोल पंप के पास रविवार को तेज बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमे दो लोग  घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया

जानकारी के अनुसार रविवार के साम पननहा के पास तेज रफ्तार से बाइक सवार  युवक  रुद्रपुर की ओर जा रहे थे इसी  दौरान विपरीत दिशा से सामने से आ रही  ई-रिक्शा से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई और  ई-रिक्शा पलट गया जिससे ई-रिक्शा चालक दिनेश पटेल पुत्र मुन्नर, निवासी जंगल किता सेन घायल हो गया वही बाइक सवार अवधपुर निवासी विजय निषाद पुत्र सुभाष भी घायल हो गये

पुलिस ने घायलों को  एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी वाजार पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिसमें विजय निषाद की हालत गंभीर बताई जाती है

मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण आज

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत रुद्रपुर में मनोनीत सभासद .का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज रुद्रपुर रामजी सहाय पीजी कॉलेज की सुमित्रा सभागार में होगा 

यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की

बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रुद्रपुर नगर पंचायत का दिलीप जायसवाल तेज प्रताप गुप्ता मथुरा पांडे को मनोनीत किया गया है

सोमनाथ शर्मा का भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंग मंडल में हुआ चयन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रूपांतर नाट्य मंच के युवा रंगकर्मी सोमनाथ शर्मा का चयन लखनऊ के प्रतिष्ठित भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल में हुआ है। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रंगमंच के लिए विधिवत प्रशिक्षण देने वाले इस संस्थान में व्यवसायिक अभिनेता और कलाकारों के लिए संचालित रंगमंडल में अप्रेंटिस के लिए किए गए साक्षात्कार में मेरिट के अनुसार सोमनाथ शर्मा का चयन हुआ। देवरिया जिले के मढ़ौरा गांव के रहने वाले सोमनाथ शर्मा के पिता  भगवती शर्मा किसान हैं।वह विगत 5 वर्षों से गोरखपुर में रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं, रूपांतर नाट्य मंच के बैनर तले उन्होंने कई नाटकों में बतौर अभिनेता अपनी कला का परिचय दिया है। साथ गोरखपुर के कला जगत में सोमनाथ शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही है। भारतेंदु नाट्य अकादमी रंगमंडल में चयनित होने पर रूपांतर नाट्य मंच के कलाकारों ने उन्हें शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 सोमनाथ शर्मा ने  इस उपलब्धि के लिए माता-पिता, गुरुओं और कलाकार साथियों का धन्यवाद दिया जिनके वल पर यह मुकाम हासिल हुआ है और इस मंच से अपनी कला को संवारने का और भरपूर अवसर प्राप्त होगा।

निषाद पार्टी की महारैली मे शामिल कार्यकर्ताओं की वस को अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी

रुद्रपुर देवरिया निषाद राज जयन्ती पर  प्रांतीय अधिवेशन (मछुआ एससी आरक्षण) को लेकर गोरखपुर मेआयोजित विशाल महारैली को सफल बनाने हेतू निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के करमेल ग्राम सभा स्थित हनुमान मंदिर से कार्यकर्ताओं जाने के लिए वस को हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे

अजय सिंह ने कहा कि आज गोरखपुर में निषाद पार्टी अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करेगी।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि समाज के अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर यह महारैली ऐतिहासिक साबित होगी


मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने ग्राम शिवपुर परडही में लगाया चौपाल महिलाओं/बच्चियो को किया जागरूक


रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति पेज 5 -0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने  ग्राम शिवपुर पडरही में रविवार को चौपाल लगाया जिसमे महिलाओं बच्चियो  तथा छात्राओं को जागरूक किया

 रविवार को उप निरीक्षक कृष्णकांत का राजेश यादव म का0 कंचन यादव म.का.रीता यादव ने महिलाओं के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी विभिन्न योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सामूहिक विवाह योजना  रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला  सम्मान कोष योजना फैमिली काउंसलिंग साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया ।और बाल विवाह अपराध के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और महिला सुरक्षा महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के बारे में बताया गया

  भारत सरकार द्वारा बनाए गए *नए कानून* के बारे में किया लोगा को जागरूक

टीम ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए *नए कानून* के बारे में जागरुक किया और लोगो को जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 102,108,112,181,1076,1090,1076, 1930 इत्यादि के बारे में जानकारी दी और  पंपलेट वितरण किया

मंगलवार, 10 मार्च 2026

गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की एजेंसी पर लगी लंबी लाइन

मनोज रुंगटा

एजेंसी पर कोटा कटौती से संचालक परेशान

रुद्रपुर देवरिया पश्चिम एशिया में लड़ाई को लेकर एल पी जी सिलेंडर में दाम वृद्धि वअचानक गैस की डिमांड बढ़ने व एजेंसियो के 20%  कोटा कम होने से  गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन  लगने लगी है 

बताते चले कि पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में इराक अमेरिका इजरायल संर्घस के कारण गैस आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है  इसी कारण एल पी जी सिलेंडर घरेलू ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपया महंगा हो गया

सोमवार गैस एजेंसी कार्यालय मे सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण मंगलवार की सुबह रुद्रपुर बस स्टेशन स्थित सुनीता गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लग गयी  उपभोक्ताओं बुकिंग के लिए सुवह से ही बुकिंग मे लाइन में खड़े रहे 

यही हाल रुद्रपुर क्षेत्र के पिडरा नारायणपुर रामलक्षण लालपुर मदनपुर गैस एजेंसी का है यह हाल वीते सरकार में गैस क्राइसिस की समय होती थी जहां गैस वितरण के स्थान पर उपभोक्ताओ की लंबी-लंबी लाइन लगा करती थी

सुनीता गैस एजेंसीके संचालक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली के बाद से अचानक गैस की बुकिंग दोगुनी हो गई और आपूर्ति मे लगभग 20% कटौती हो गई जिससे महीने में आने वाला गैस 70 ट्रक की जगह 55 ट्रक हो गया वहीं मार्च में 35 ट्रक मात्रा गैस मिलने के आसार हैं इसके पूर्व भरपूर मात्रा में आपूर्ति के चलते लोगों को गैस सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ता अधिकांश उपभोक्ता साल में निर्धारित सिलेंडर भी नहीं ले पाते थे अब जितना सिलेंडर मिल रहा है उसके दोगुनी का डिमांड होता जा रहा है गैस गोदाम परट्रक आते ही उपभोक्ताओं कीभीड़ लग जा रही है जहां मारपीट का भी नौबत आ जा रहा है पुलिस फोर्स मांगने पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है

शनिवार, 7 मार्च 2026

आर्टिगा कार की टक्कर से कपड़ा कारोबारी की मौत

रामलक्षन में करते थे कपड़े की दुकान

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर गौरी वाजार मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। वह रामलक्षन चौराहे से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था

 लौट रहे कारोबारी को तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गौरी बाजार कस्बा निवासी श्वेतांक उर्फ रवि जायसवाल (30) पुत्र श्रवण जायसवाल रामलक्षन चौराहे पर कपड़े की दुकान है रोज की भाति शनिवार रात करीब 10:20 बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रूद्रपुर गौरी मार्ग पर कटाई के समीप सामने से विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने  बाइक को टक्कर मार दी जिससे श्रवण बुरी तरह घायल हो गये मौके पर पहुंचे

ग्रामीणो ने  घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गये डाक्टरो ने हालत गंभीर देखते हुए  मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि श्वेतांक उर्फ रवि दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम राकेश है, जबकि एक बहन पूजा हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां गुड्डी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।