सोमवार, 30 मार्च 2026

रुद्रपुर क्षेत्र के महेशपुर निवासी त्रिपुरेश मणि नायब तहसीलदार के पद पर हुए चयनित

 क्षेत्र का बढ़ाया मान बढ़ाया गांव में खुशी का लहर 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के महेशपुर निवासी कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी के दूसरे सुपुत्र त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन से गांव महेशपुर में खुशी का माहौल है।

त्रिपुरेश मणि बचपन से ही पढ़ने मे मेधावी रहे  त्रिपुरेश मणि की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से ही हुई  उनके पिता गोरखपुर में  पुलिस में  उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं।

उन्होंने तीन बार संघ लोक सेवा आयोग  का इंटरव्यू भी दिया जहां पर उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने वर्तमान में भी पीसीएस का परीक्षा दिया 

 शनिवार को परिणाम आने के पश्चात घर पर और सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया। उनकी सफलता पर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है

उनकी सफलता पर  रमाशंकर मणि त्रिपाठी,शिक्षक उदय भान सिंह, जिला मंत्री भाजपा महेश मणि त्रिपाठी, जगत नारायण पांडेय, शिक्षक सुभाष पांडेय,तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, संजीव मणि, ज्ञानेश्वर शर्मा, जयशंकर सिंह, चंद्रशेखर निषाद, रमेश मणि, सपा नेता हाफिज शहादत हुसैन आदि ने बधाई दी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्वेता कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल मे हुआ एनुअल रिपोर्ट कार्ड वितरण का आयोजन

  मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित रुद्रपुर (देवरिया)। रुदपुर नगर स्थित श्वेता कॉन्वेंट  पब्लिक स्कूल सोमवार को एनुअल रिपो...