मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
रुद्रपुर (देवरिया)। रुदपुर नगर स्थित श्वेता कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल सोमवार को एनुअल रिपोर्ट कार्ड वितरणका कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां अतिथियों द्वारामां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ राधेश्याम यादव ने अतिथियों का बुके व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया
मुख्य अतिथि मुकुल सर अवनीश यादव, डीके मल्ल ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि मुकुल सर ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन से प्राप्त होती है विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिये
विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अभिषेक पांडे पूजा चौरसिया पायल सिंह सर्वेश यादव व विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या आरती यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें