गुरुवार, 26 मार्च 2026

अज्ञात कारणों से गुमटी के दुकान लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक

 दुकान ने रखा था पन्द्रह हजार नगद 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुर करिहवा  में गुरुवार सुबह एक दुकान में अज्ञात कारणो से आग लग गयी जिसमे रखा लाखो का समान जलकर राख हो गया 

  जानकारी के अनुसार शिवपुर करिहवा निवासी धर्मेंद्र निषाद पुत्र पराग निषाद की सड़क के किनारे  गुमटी दुकान में कापी किताव आदि की दुकान है गुरुवार को अज्ञात कारणों से दुकान मे आग लग गयी जिसे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा कापी-किताब समेत स्कूल से संबंधित सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

 इसके साथ ही दुकान में मौजूद किराना सामग्री, कूलर और फ्रिज भी आग की चपेट में आ गए।

घटना में लगभग लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया दुकानदार ने बताया कि दुकान में पन्द्रह हजार नगद भी रखा था

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...