सोमवार, 25 दिसंबर 2023

चौरासी घंटे का हो रहा राम नाम संकीर्तन महायज्ञ का समापन आज

यज्ञ पूर्णाहूति के बाद होगा भंडारे का आयोजन स्वामी परमानंद गिरि

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के नकइल बेलूआर घाट स्थित दत्तात्रेय धाम पर चल रहे 84 घंटे के संकीर्तन महायज्ञ का समापन आज होगा जहां यज्ञ पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी दत्तात्रेय धाम आश्रम के महंत स्वामी परमानंद गिरि ने देते हुए बताया कि नगर व क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि हेतु 84 घंटे के संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें हिमाचल प्रयागराज सहित उत्तराखंड के सिद्ध संतों की गरमामयी  उपस्थित से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया 

इसके समापन पर मंगलवार को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है 

इस आयोजन में जिलाधिकारी देवरिया डी डी ओ सहित महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित विशिष्टगण उपस्थित रहेंगे 

उन्होंने इस आयोजन मे दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर रमाशंकर भारती ,रामरतन पुजारी सहित क्षेत्र के विशिष्ठ जनो का सहयोग बताया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...