रुद्रपुर देवरिया राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक विशेष गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अनन्या राय को उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद का आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली अनन्या राय का परिवार पिछले लंबे समय से रुद्रपुर में रह रहा है। उनके पिता राजेश राय शिक्षा जगत से जुड़े हैं और आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कॉलेज, सरावं में प्रवक्ता (Lecturer) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अनन्या की इस बड़ी कामयाबी की खबर मिलते ही उनके पैतृक निवास गाजीपुर और वर्तमान निवास स्थान रुद्रपुर, दोनों ही जगहों पर जश्न का माहौल है।
अनन्या राय ने वॉलीबॉल के खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके इसी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और योग्यता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खेल कोटे (Sports Quota) के तहत उनका चयन सीधे सब-इंस्पेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर किया गया है।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली अनन्या राय का परिवार पिछले लंबे समय से रुद्रपुर में रह रहा है। उनके पिता राजेश राय शिक्षा जगत से जुड़े हैं और आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कॉलेज, सरावं में प्रवक्ता (Lecturer) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अनन्या की इस बड़ी कामयाबी की खबर मिलते ही उनके पैतृक निवास गाजीपुर और वर्तमान निवास स्थान रुद्रपुर, दोनों ही जगहों पर जश्न का माहौल है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मंच पर मौजूद रहे, जिन्होंने करतल ध्वनि से खिलाड़ी का उत्साहवर्धन























