गुरुवार, 20 नवंबर 2025

पिकअप की ठोकर से बाइक सवार मामा भांजा घायल भांजे की हुई मौके पर मौत


मृतक नीरज निषाद

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत गुरुवार के देर शाम राम लक्षन प्रेट्रोल टंकी के समीप बाइक सवार मामा भांजा को एक पिकअप ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर भांजा की मौत हो गई वही मामा की स्थिति नाजुक है जिसका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है

 
घायल आकाश( मामा)
जानकारी के अनुसार श्रीनगर कोल्हुआ निवासी नीरज पासवान उम्र 20 वर्ष पुत्र जयप्रकाश रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड निवासी आकाश पुत्र नींबू लाल अपने मामा को लेकर किसी काम से गोरखपुर जा रहा था जहां राम लक्षन के समीप एक अज्ञात पिकअप ने ठोकर मार दिया जिससे नीरज पासवान की घटना स्थल पर मौत हो गई 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कल्याण सिंह राम लक्षन चौकी प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल मामा का जिला अस्पताल इलाज चल रहा

मृतक क पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर कमाते कमाते है जिनके दो पुत्र दो पुत्रिया है जिसमे नीरज सबसे वडा लड़का है सुचना मिलते ही परिवार मे मातम छा गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...