रुद्रपुर में मशहूर है तपन चाय की दुकान गैस न मिलने से एक सप्ताह से दुकान थी बंद
रुद्रपुर देवरिया पाँच दिन पूर्व गैस की किल्लत को लेकर वाहर कमाने गये चाय दुकानदार पवन प्रजापति की मौत शनिवार की रात्री मुम्बई मे हो गयी
मृतक के मासुम बच्चे .कैसे होगा परवरिश
रुद्रपुर मे तपन चाय की दुकान मशहुर है प्रदीप प्रजापति के चार पुत्र है जो तपन चाय के नाम से दुकान चलाते हैं प्रदीप के बड़े लड़के पवन प्रजापति उम्र 35 वर्ष रुद्रपुर तहसील के पास तपन टी स्टाल के नाम से दुकान चलाते थे गैस के किल्लत को लेकर दुकान वन्द हो गयी थी तो 25 मार्च को मुंबई कमाने के लिए चले गये वही उनके चाचा भी रहते है परिवार के अनुसार शनिवार की रात्रि अचानक पवन की तबीयत खराब हुई इसी दौरान मौत हो गई सूचना मिलते ही .घर में कोहराम मच गया पवन के एक पुत्री दीपिका उम्र 5 वर्ष पुत्र अभिषेक 4 वर्ष है पत्नी का रो कर बुरा हाल है दाह संस्कार मुम्मई मे ही कर दिया गया
पवन के भाई तपन ने बताया कि चाय की दुकान पर कमर्शियल गैस न मिलने से दुकान बंद चल रही थी जिसको लेकर वह परेशान थे जिससे वह बाहर कमाने के लिए गए थे
रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सरकार से व्यापारी की हुयी मौत को लेकर आर्थिक सहायता की मांग की


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें