सोमवार, 30 मार्च 2026

पिकअप की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

आठ माह पूर्व हुई थी घटना जिसमें एक की मौके पर हो गई थी मौत

                       मृतक -फाइल फोटो

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग आठ माह पूर्व पिकअप की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार की रात्री मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भिजवाया

जानकारी के अनुसार अहलादपुर मरकरी निवासी चंदन गौड़ उम्र 24 वर्ष पुत्र लालू गौड़ गोरखपुर से बाइक से अपने दोस्त के साथ घर आ रहा था कि रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला  के समीप के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर उसके दोस्त जनार्दन की मौत हो गई थी वहीं चंदन बुरी तरह घायल हो गया था  इलाज चल रहा था जहां रविवार को एक निजी अस्पताल में चंदन की मौत हो गई सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भिजवाया

वहीं मृतक के परिजनों का रोक कर बुला हाल है पीएम हाउस पर बॉडी का इंतजार कर रहे परिजनों के अनुसार अब तक लाखों रुपए दवा का खर्च कर युवक को बचाया नहीं जा सका

थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में परिजनों के तहरीर पर पूर्व में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्वेता कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल मे हुआ एनुअल रिपोर्ट कार्ड वितरण का आयोजन

  मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित रुद्रपुर (देवरिया)। रुदपुर नगर स्थित श्वेता कॉन्वेंट  पब्लिक स्कूल सोमवार को एनुअल रिपो...