बुधवार, 1 जुलाई 2026

भोजन की नई तकनीक से सुधरेगा स्वास्थ्य.सुनील कुमार

रुद्रपुर, देवरिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रपुर केंद्र के तत्वावधान में 3 जुलाई को रुद्रपुर में एक दिवसीय "नई भोजन प्रथा स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भोजन की नई तकनीक एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

गुरुवार को रुद्रपुर में लगेगा निःशुल्क एनडीएस शिविर

मंगलवार को जानकारी देते हुए रमेश जायसवाल एवं रुद्रपुर केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके रीना दीदी ने बताया कि सूर्य के प्रकाश में तैयार किए गए शुद्ध एवं सात्विक भोजन के सेवन से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भोजन की सही पद्धति अपनाकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, अल्सर, एलर्जी, बांझपन और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क एनडीएस स्वास्थ्य शिविर 3 जुलाई को रामजी सहाय डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर के बैडमिंटन ग्राउंड में सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर सीए सुनील कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे प्रतिभागियों को बताएंगे कि भोजन को बिना पारंपरिक तरीके से पकाए अथवा सूर्य के प्रकाश की सहायता से तैयार करने की विधि क्या है तथा इस प्रकार के भोजन के संभावित स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा करेंगे।आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं इसका लाभ उठाने की अपील की है।

रुद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर कार्यकर्ताओं का कराया मुंह मीठा

रुद्रपुर, देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को रुद्रपुर में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रुद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह के नेतृत्व में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पीछे स्थित सहनकोट माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हवन-पूजन, केक काटने और पौधरोपण के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन उनके दीर्घायु व सफलता के लिए की प्रार्थना 

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई, जिसमें उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर अखिलेश यादव की दीर्घायु एवं सफलता की प्रार्थना की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।  संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण भी किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर 2027 का लिया संकल्प

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह (खोखा सिंह) ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुनः समाजवादी सरकार बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को और मजबूत करें। तथा संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण भी किया गया।

जन्मदिन समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अली आजम शेख शंशाक गुप्ता (विल्टू), सुनील सिंह, विधान सभा महासचिव संतोष यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष बृजेश पासवान, राजीव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, संजय यादव, डॉ. शशांक शेखर गुप्ता, रमाकांत साहनी, धर्मनाथ यादव, अजय शंकर जायसवाल, मनीष जायसवाल, लल्लन गुप्ता, मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख, दानिश शेख, शब्बीर अहमद, हरेंद्र सिंह त्यागी, सिकंदर यादव, राजाराम यादव शैलेंद्र पाल  अमरनाथ यादव, सुधीर गौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोजन की नई तकनीक से सुधरेगा स्वास्थ्य.सुनील कुमार

रुद्रपुर, देवरिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रपुर केंद्र के तत्वावधान में 3 जुलाई को रुद्रपुर में एक दिवसीय "नई...