गुरुवार, 23 जुलाई 2026

एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने शिपिंग एजेंट से की बात, डीएनए रिपोर्ट के बाद ही भारत आएगा अभिषेक का शव

रुद्रपुर/देवरिया। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के निकट रूसी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले करमेल गांव निवासी मर्चेंट नेवी के सीमैन अभिषेक निषाद के मामले में प्रशासन लगातार परिजनों के संपर्क में है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता ने शिपिंग कंपनी के एजेंट से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

एसडीएम ने बताया कि विदेश मंत्रालय के निर्देश पर अभिषेक के पिता कौशल निषाद का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। एजेंट ने बताया कि विस्फोट की तीव्रता के कारण शव की सामान्य पहचान संभव नहीं है। इसलिए डीएनए मिलान के बाद ही शव की आधिकारिक पहचान सुनिश्चित होगी और उसके बाद भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। डीएनए रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उधर, करमेल गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजन और ग्रामीण अभिषेक के पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहयोग और आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शोकाकुल परिवार से मिले डीएम व एसपी, परिजनो को हरसंभव मदद का भरोसा

रुद्रपुर/देवरिया। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के समीप हुए हमले में जान गंवाने वाले देवरिया के ग्राम करमेल निवासी भारतीय नाविक अभिषेक निषाद के म...