शुक्रवार, 27 मार्च 2026

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई छापेमारी मे पकड़ा 3550 लीटर अवैध डीजल

सूचना पर हुई कार्रवाई

रुद्रपुर देवरिया पेट्रोल डीजल के किल्लत को लेकर जमा खोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में शुक्रवार को एसडीएम हरिशंकर लाल पूर्ति निरीक्षक गुफरान शेख नायव तहसीलदार अनिल तिवारी के साथ रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी की जहां दो लोगो के वहा से 3550 लीटर अवैध डीजल बरामद किया इस दौरान कोई डीजल खरीद के  कागजात नहीं दिखाये गये

बताते चले की वर्तमान समय पेट्रोल और डीजल की किल्लत है जिसको लेकर जमाखोरों की चांदी हो गई है जहां शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर छापे मारी अभियान चलाया गया जिसमें संयुक्त टीम ने जोगिया खुर्द के रामानंद पुत्र बिकाऊ यादव के पास से तीन ड्रम में  550 लीटर तथा वीर बहादुर पुत्र महेश के वहां से 15 ड्रम में 3000 लीटर डीजल बरामद किया इस दौरान इन लोगों द्वारा कोई  कागजात नहीं दिखाई गए एसडीएम ने इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है तथा डीजल को पुलिस को सुपुर्द कर दी

बताया जाता है कि इन लोगों के पास ट्रैक्टर कंबाइंड रीपर आदि कृषि यंत्र है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई छापेमारी मे पकड़ा 3550 लीटर अवैध डीजल

सूचना पर हुई कार्रवाई रुद्रपुर देवरिया पेट्रोल डीजल के किल्लत को लेकर जमा खोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे छापे...