कहां किसानों को सरकार डीजल कराए उपलब्ध
रुद्रपुर देवरिया प्रशासन द्वारा रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी के दौरान दो किसान के घर से पकड़े गए डीजल को लेकर शनिवार को सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रपुर कोतवाली में धरना पर बैठ गए और कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है
उन्होंने किसानों के घर पकड़े गए डीजल पर कहा कि दोनों किसान कंबाइंड .ट्रैक्टर .भूसा बनाने वाली मशीन के मालिक हैं जो वर्तमान समय किसानो की फसल खेतों में खड़ी है जिसको लेकर लगातार एक माह कंबाइंड खेतो ने चलता है जिसके लिए किसान डीजल की व्यवस्था कर रखा है उन किसानों को सरकार डीजल जमाखोरी के आरोप में जेल भेज रही है
उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार किसानों को डीजल उपलब्ध करा रही है और हमारे वहां डीजल को लेकर किसानों को ई सी एक्ट में जेल भेज रही है किसानों के साथ अगर न्याय नहीं किया और सरकार किसानों के डीजल की व्यवस्था नहीं की तो हम समाजवादी आर पार की लड़ाई लड़ेंगे
पूर्व विधायक के साथ अशोक कृष्ण यादव महन्थ यादव हरेंद्र सिंह त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव वीरेंद्र यादव अंकित सिंह विजय यादव सद्दीक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें