शनिवार, 28 मार्च 2026

डी आई जी गोरखपुर ने मदनपुर थाने का किया औचक निरीक्षण

पुलिस व्यवस्था और मिशन शक्ति पर दिया आवश्यक निर्देश

रुद्रपुर देवरिया पुलिस उप निरीक्षक गोरखपुर क्षेत्र शिव शिम्पी चनप्पा ने शनिवार को देवरिया जनपद के मदनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया इस दौरान पुलिस व्यवस्था और मिशन शक्ति पर जोर दिया

शनिवारको डीआईजी शिव शिम्पी चनप्पा ने अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडे क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव एस डी एम रुद्रपुर हरिशंकर लाल एसडीएम वरहज विपिन द्विवेदी के साथ मदनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया जिसमें थाना परिसर की स्वच्छता अभिलेख का रख रखाव मालखाना आगन्तुक व अपराध रजिस्टर बीट सूचना पुस्तिका महिला हेल्प डेस्क कंप्यूटर कक्ष और लॉकअप की स्थिति का जायजा  लिया

डी आई जी ने थाना दिवस पर आए फरियादियों से किया संवाद 

इस दौरान डी आई जी ने थाना दिवस पर आए फरियादियों से भी संवाद किया 

उन्होंने पुलिस सुरक्षा के साथ मिशन शक्ति फेज 5-0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालम्बन के लिए पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन  नंबरों से अवगत कराया तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

तहसीलदार के आश्वासन पर दस घंटा वाद पूर्व विधायक का धरना हुआ समाप्त

किसान के घर डीजल की छापेमारी को लेकर बैठे धरना पर रुद्रपुर देवरिया प्रशासन द्वारा किसान के  छापेमारी कर डीजल रखने के जुर्म मे जेल भेजने को ल...