शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

राप्ती व गोर्रा का जलस्तर स्थिर, खतरे के निशान से नीचे बह रहीं नदियां

रुद्रपुर/देवरिया जनपद में शुक्रवार सुबह तक राप्ती और गोर्रा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर स्थिर बना रहा। बाढ़ कार्य खंड, देवरिया की 24 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसत वर्षा भी शून्य (Nil) दर्ज की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, बरहज गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 65.85 मीटर, भेंडी गेज पर राप्ती नदी का जलस्तर 68.20 मीटर तथा पिड़रा पुल गेज पर गोर्रा नदी का जलस्तर 68.65 मीटर दर्ज किया गया। तीनों नदियों का जलस्तर पिछले 24 घंटे की तुलना में स्थिर रहा।

वहीं, नवापार घाट पर छोटी गंडक का जलस्तर 62.75 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें मामूली 5 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद यह नदी भी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। बाढ़ विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और सभी नदियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर - नरायणपुर असवनपार मार्ग पर नगवा के समीप धंसी सड़क, आवागमन पर संकट

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर  नारायनपुर–असवनपार मार्ग पर नगवा गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क ...