रुद्रपुर, देवरिया। सावन मेले से पहले दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य गेट के सामने वर्षों से बने बड़े गड्ढे को शुक्रवार को भरकर पिचिंग करा दी गई। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, कांवरियों और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।
बताया जाता है कि नेबुआ नौरंगिया–हाटा–रुद्रपुर होते हुए कपरवार तक जाने वाले मार्ग पर मंदिर गेट के सामने लंबे समय से गड्ढा बना हुआ था। इस कारण बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी होती थी। मामले को लेकर पूर्व विधायक खोखा सिंह के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी ने पहले धरना भी दिया था और लगातार अधिकारियों से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे।
हरेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि उन्होंने वाह्य सहायतित योजना (Externally Aided Project), लखनऊ के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए गाजीपुर के ठेकेदार के माध्यम से शुक्रवार को गड्ढे की पिचिंग करा दी।
गौरतलब है कि 30 जुलाई से सावन का प्रमुख पर्व शुरू हो रहा है। रुद्रपुर स्थित प्राचीन दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में इस दौरान हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं का आगमन होता है। भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में समय रहते सड़क की मरम्मत होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।इस दौरानरमेश यादवविश्वकर्मा यादव वशिष्ठ शुक्ला सुधीर गांव सिकंदर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें