मंगलवार, 21 जुलाई 2026

सावन से पहले प्रशासन सक्रिय.एस डी एम ने दिया नगर पंचायत को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर गेट के सामने वने गड्ढा को भरने का निर्देश

रुद्रपुर, देवरिया। सावन माह में बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। मंदिर के मुख्य गेट के सामने लंबे समय से बने बड़े गड्ढे को गंभीरता से लेते हुए नवागत उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने नगर पंचायत को तत्काल प्रभाव से गड्ढे की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

मंदिर के सामने सड़क पर बने इस गड्ढे के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन शुरू होने से पहले इस समस्या के समाधान की मांग लगातार उठ रही थी।

उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि गड्ढे को तत्काल भरवाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। साथ ही, उन्होंने बताया कि सड़क नाबार्ड योजना के अंतर्गत निर्मित होने के कारण संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा रहा है, ताकि स्थायी मरम्मत का कार्य भी जल्द कराया जा सके। फिलहाल अस्थायी रूप से सड़क की मरम्मत कर यातायात सुचारु रखने की व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि नेबुआ नौरंगिया–हाटा–रुद्रपुर–कपरवार मार्ग का निर्माण नाबार्ड के माध्यम से कराया गया था। मंदिर के सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन जाम और दुर्घटना की स्थिति बन रही थी। अब प्रशासन के निर्देश के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बार और बेंच के बेहतर समन्वय से मिलेगा त्वरित न्याय : एसडीएम राजकुमार गुप्ता

रुद्रपुर, देवरिया। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार गुप्ता ने मंगलवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के...