सोमवार, 31 अगस्त 2026

रोडवेज पर छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

रुद्रपुर/देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रोडवेज परिसर में विद्यालय से घर जा रही बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने बालिकाओं को साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।टीम ने सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी बालिकाओं को दी।

जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शेष राम चौधरी, कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल पवन चौधरी तथा महिला कांस्टेबल कंचन यादव मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रोडवेज पर छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

रुद्रपुर/देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रोडवेज परिसर में विद्यालय से घर जा रही बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर...