रुद्रपुर, देवरिया। ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार में नवनिर्मित भव्य मां सरस्वती मंदिर में 3 एवं 4 सितंबर को मां सरस्वती, भगवान गणेश और हनुमान जी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक विधि-विधान के साथ की जाएगी। इसी क्रम में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
आयोजन के तहत 3 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन, प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 4 सितंबर को अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या धाम से पधार रहे स्वामी रामजी दास जी महाराज सहित आचार्य नंदलाल मिश्रा, आचार्य सूरज जी, महंत विभीषण जी महाराज, आचार्य सुनील जी एवं मनी चक्रवर्ती समेत कई विद्वान आचार्य शामिल होंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने बताया कि मां सरस्वती मंदिर का निर्माण विद्यार्थियों के भीतर भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से कराया गया है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों, श्रद्धालुओं और आमजन से दोनों दिवसीय धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें