सोमवार, 31 अगस्त 2026

मानसिक रूप से कमजोर बालिका को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया

रुद्रपुर, देवरिया। कस्बा रुद्रपुर में लावारिस अवस्था में भटक रही मानसिक रूप से कमजोर एक 14-15 वर्षीय बालिका को रुद्रपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा रुद्रपुर क्षेत्र में एक बालिका लावारिस हालत में भटक रही है। सूचना पर उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला कांस्टेबल पवन, महिला कांस्टेबल गुंजा यादव और महिला कांस्टेबल रिचा के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बालिका से उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह अपनी पहचान और पता नहीं बता सकी।

इसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। जांच-पड़ताल में बालिका की पहचान प्रियंका पुत्री अशोक, निवासी रामचक वरईया , थाना रुद्रपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके पिता अशोक अपनी पत्नी रीता के साथ थाने पहुंचे। आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बालिका प्रियंका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता से स्वजन ने राहत की सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रोडवेज पर छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

रुद्रपुर/देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रोडवेज परिसर में विद्यालय से घर जा रही बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर...