रुद्रपुर/देवरिया: मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत ‘शक्ति दीदी’ रुद्रपुर वह मदनपुर ने अभियान चला कर शनिवार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल धनंजय एवं महिला कांस्टेबल कंचन यादव ने नाथ बाबा मंदिर परिसर में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा पंपलेट वितरित किए।पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने और पुलिस से संपर्क करने की अपील की

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें