बुधवार, 22 जुलाई 2026

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक होगी पढ़ाई

 रुद्रपुर देवरिया। भीषण गर्मी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम प्रवेश मौर्य द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय अब प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक संचालित होंगे।

इससे पूर्व जारी आदेश के तहत विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जा रहा था। लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से समय में संशोधन के निर्देश दिए हैं।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश 22 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शोकाकुल परिवार से मिले डीएम व एसपी, परिजनो को हरसंभव मदद का भरोसा

रुद्रपुर/देवरिया। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के समीप हुए हमले में जान गंवाने वाले देवरिया के ग्राम करमेल निवासी भारतीय नाविक अभिषेक निषाद के म...