बुधवार, 22 जुलाई 2026

बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत, 2027 की जीत का आधार होगा मजबूत बूथ : जयप्रकाश निषाद

विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन 

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर नगर स्थित दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे बने बहुउद्देशीय हाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोरखपुर अशोक सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद तथा विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। किसी भी चुनाव में जीत की मजबूत नींव बूथ स्तर पर तैयार होती है और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।

विधायक/पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सुशासन, कानून व्यवस्था, रोजगार, गरीब कल्याण, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि 2027 में यूपी मे एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम, रमेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, मोहन उपाध्याय, भगवान यादव, संगमधर द्विवेदी, ऋषि सिंह, विशाल द्विवेदी, डी.के. यादव, राणा राव, दिलीप सिंह, जनार्दन राव सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत, 2027 की जीत का आधार होगा मजबूत बूथ : जयप्रकाश निषाद

विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन   रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर नगर स्थित दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे बने बहुउद्देशीय हाल में बु...