बुधवार, 22 जुलाई 2026

नवागत एसडीएम राजकुमार गुप्ता का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

रुद्रपुर, देवरिया बुधवार को रुद्रपुर के नवागत उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार एवं परिचयात्मक मुलाकात की। इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए रुद्रपुर तहसील में स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल के नेताओं ने नगर के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और बाजार की व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उनका यथाशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

व्यापार मंडल की ओर से महेश वर्मा, मनोज कुमार भाटिया, रमेश कुमार गुप्ता, नरेंद्र मद्धेशिया एवं रवि गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए उनसे सहयोगात्मक एवं सकारात्मक प्रशासनिक कार्यशैली की अपेक्षा व्यक्त की। वहीं उप जिलाधिकारी ने भी व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान नियमों के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत, 2027 की जीत का आधार होगा मजबूत बूथ : जयप्रकाश निषाद

विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन   रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर नगर स्थित दूग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीछे बने बहुउद्देशीय हाल में बु...