रूसी हमले में अभिषेक निषाद की हुई थी मौत
रुद्रपुर/देवरिया। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के निकट माल वाहक जहाज पर हुए रूसी हमले में जान गंवाने वाले ग्राम करमेल निवासी अभिषेक निषाद के परिजनों से मिलने बुधवार को उप जिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी र सत्येंद्र कुमार राय, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी तथा गौरीबाजार थाना प्रभारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अभिषेक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए शासन स्तर पर चल रही आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम करमेल निवासी तथा पार्टी के बूथ अध्यक्ष कौशल निषाद के पुत्र अभिषेक निषाद तुर्की के 'गोल्डन लियो' मालवाहक जहाज पर सीमैन (नाविक) के रूप में कार्यरत थे। 19 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हुए रूसी हमले में उनकी मृत्यु हो गई थी। अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद भी मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें