शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विजेता मंडल स्तर पर करेंगे देवरिया का प्रतिनिधित्व

रुद्रपुर, देवरिया। ग्लोबल श्रीनेत स्कूल, कन्हौली में शुक्रवार को अंडर-14 आयुवर्ग की जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तीरंदाजी जैसे खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों मे बढ़ती भागीदारी भविष्य के लिए शुभ संकेत वी ई ओ

प्रतियोगिता के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी अधिकारी राजकिशोर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। तीरंदाजी जैसे खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की बढ़ती भागीदारी भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने खिलाड़ियों से मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में बालक वर्ग में रमजान, एजाज अंसारी, चंद्रशेखर और सुधीर विजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में सोनाली निषाद, मन्नत, फिजा, सना और सविता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कंपाउंड श्रेणी में आर्य सिंह विजेता घोषित किए गए।

इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संजय तिवारी, संजीव कुमार दुबे, लालकृष्ण सिंह, जवाहरलाल सिंह, शर्मिला दुबे, भानु प्रताप शाही सहित अन्य खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की मेजबानी ग्लोबल श्रीनेत स्कूल की प्रधानाचार्य मधु सिंह श्रीनेत ने की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर - नरायणपुर असवनपार मार्ग पर नगवा के समीप धंसी सड़क, आवागमन पर संकट

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर  नारायनपुर–असवनपार मार्ग पर नगवा गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क ...