मंगलवार, 21 जुलाई 2026

राप्ती और गोर्रा का जलस्तर बढ़ा, लेकिन खतरे के निशान से काफी नीचे

 रुद्रपुर/देवरिया। लगातार हो रही बारिश का असर अब जनपद की प्रमुख नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, देवरिया की बुधवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार राप्ती और गोर्रा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सभी नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं, जिससे तत्काल बाढ़ का खतरा नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार  (बरहज) स्थित घाघरा नदी का जलस्तर 65.75 मीटर दर्ज किया गया, जो मंगलवार शाम 5 बजे 65.70 मीटर था। (रुद्रपुर) स्थित राप्ती नदी का जलस्तर बढ़कर 68.00 मीटर से 68.50 मीटर पहुंच गया।  (रुद्रपुर) स्थित गोर्रा नदी का जलस्तर 68.00 मीटर से बढ़कर 68.50 मीटर दर्ज किया गया। छोटी गंडक (नवापार बंधा) का जलस्तर भी 62.15 मीटर से बढ़कर 62.25 मीटर हो गया है।

बाढ़ विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी वे खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। विभाग द्वारा नदियों की लगातार निगरानी की जा रही है और बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अगले कुछ दिनों में जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राप्ती और गोर्रा का जलस्तर बढ़ा, लेकिन खतरे के निशान से काफी नीचे

  रुद्रपुर/देवरिया। लगातार हो रही बारिश का असर अब जनपद की प्रमुख नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, देवरिया की बुधवार सुबह...