मंगलवार, 21 जुलाई 2026

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने नगर में निकाला पैदल गश्त मार्च

रुद्रपुर, देवरिया। नगर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में रुद्रपुर पुलिस ने पैदल गश्त मार्च निकाला।

गश्त मार्च थाना परिसर से शुरू होकर थाना रोड, मुख्य चौराहा, खजुआ चौराहा, इमामबाड़ा, बस स्टेशन, पक्का चौक और जमुनी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, ज्ञान शुक्ला, पंकज सिंह, वीरेंद्र कुमार, शिवम तिवारी, श्रीकांत, अंकित यादव, ज्ञान प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बार और बेंच के बेहतर समन्वय से मिलेगा त्वरित न्याय : एसडीएम राजकुमार गुप्ता

रुद्रपुर, देवरिया। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार गुप्ता ने मंगलवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के...