शनिवार, 25 जुलाई 2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक में बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर हुई चर्चा

रुद्रपुर, देवरिया। विकासखंड रुद्रपुर के संविलियन विद्यालय कुतपुरा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद कर बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति और नैतिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों, सीखने के स्तर, अनुशासन एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

वी ई ओ ने अभिभावकों को दिलाई संकल्प शपथ

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने सभी अभिभावकों को शपथ दिलाई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे, उनकी पढ़ाई पर घर में भी ध्यान देंगे, स्वच्छता, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के प्रति उन्हें प्रेरित करेंगे तथा विद्यालय के विकास एवं शैक्षिक गतिविधियों में निरंतर सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक शिक्षा रूपी रथ के दो पहिए हैं। दोनों के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

शैक्षणिक सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र प्रकार बच्चों के खिले चेहरे

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में उत्साह का संचार हुआ तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।

बैठक में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

थाना समाधान दिवस में 21 शिकायतें पहुंचीं, पांच का मौके पर निस्तारण

रुद्रपुर (देवरिया)। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को रुद्रपुर सर...