तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस किया बरामद
रुद्रपुर देवरिया हत्या के प्रयास में नामजद अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने फतेहपुर रामनगर टोला स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया उसके पास से एक अवैध तमंचा वएक जिंदा कारतूस बरामद किया
मालूम हो कि 26 फरवरी को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अहलादपुर मरकरी के पास पुरानी रंजीश को लेकर जान से करने के नियत से फायर किया गया था
जिस संबंध में रुद्रपुर कोतवाली में विकास तिवारी निवासी श्रीनगर कोल्हुआ के तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन निषाद पुत्र इंद्रजीत निवासी रामचक ऋषि मोर्य पुत्र रमेश मौर्य निवासी अकटहिया उर्फ मटियरी विकास निषाद पुत्र रामस्वरूप महाराजगंज भरटोला के विरुद्ध रुद्रपुर कोतवाली मे मु.अ.सं. 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2),61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विधि कार्रवाई में थी जिसमें कुछ का पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था
मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल भंवर पाल सिंह सूरज यादव आशीष यादव अंकित राय ने रविवार को फतेहपुर रामनगर टोला से नामजद वांछित अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू निवासी रामचक को गिरफ्तार किया .जिसके पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतुस बरामद किया
क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बतायाकी नामजद अभियुक्त के उपर 3/25 आर्म्स एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 27 आर्म्स एक्टके तहत बढ़ाया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें