शनिवार, 15 नवंबर 2025

भागवत कथा में शिव विवाह प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

कथा श्रवण से ही मनुष्य के मानसिक व आत्मीय विकारों का होता है अंत पं राहुल तिवारी

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के गोला वार्ड में चल रहे सात दिवसीय संगीत में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित राहुल तिवारी ने भागवत कथा में शिव विवाह प्रसंग सुनाया जिसे सुन श्रोता भाव विभोर हो गए

कथा व्यास पं राहुल तिवारी ने कहा कि शिव पार्वती की आराधना भागवत का अभिन्न अंग है. इसके श्रवण से ही मनुष्य के सारे मानसिक व आत्मीय विकारों का अंत हो जाता है. उन्होंने कहा की ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते हैं


प्रसंग में बताया कि भगवान की कथा जीवन जीना सिखाती है व सनातन धर्म के प्रति उनके जीवन में संस्कार गढ़ती है. वहीं कथा के दौरान उनके  सहयोगी टीम द्वारा डम डम डमरू, भोलेनाथ स्वामी जैसे भक्ति गीतों से समां बांधा मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस भागवत कथा में शिव विवाह के मनोरम दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए.

कथा श्रवण में यजमान बेचन निगम छठठे लाल निगम मोती निगम अशोक गुप्ता अजय गुप्ता राकेश जयसवाल विनोद कुमार प्रदीप निगम श्रवण कुमार ओमप्रकाश जायसवाल प्रेम तिवारी राजेश वर्मा जय राम सोनकर दिलीप जायसवाल मनोज रुंगटाआदि लोग थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...