शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

विद्युत छुट को लेकर डीएम व सीडीओ की अध्यक्षता में हुयी गांधी सभागार में बैठक

मनोज रूंगटा

देवरिया मण्डल के 3.10 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ-ई .अमित सिंह

जिलाधिकारी ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतू सभी विभागों दिया निर्देश

रुद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार व ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को दिए गए बिजली बिल राहत योजना का एक सुनहरा मौका (ब्याज माफी) को लेकर जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल व मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विद्युत वितरण मण्डल देवरिया के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार सिंह के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता  उपभोक्ताओं के लिए लागू होने वाली बिजली बिल राहत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। 

 योजना 1 दिसंबर से शुरू होकर फरवरी 2026 तक तीन चरणों में होगी लागू

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत वितरण मण्डल के अंतर्गत लगभग 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मण्डल के चार वितरण खण्डों में लगभग 4 लाख 80 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं,

 जिनमें से केवल 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित बिल भुगतान करते हैं, जबकि शेष उपभोक्ता बिलों का भुगतान समय से न करने के कारण विलम्ब शुल्क का बोझ झेलते हैं

सरचार्ज और विलम्ब शुल्क में शत-प्रतिशत छूट के एकमुश्त भुगतान पर मूलधन में 25 प्रतिशत तक का मिलेगा छूट 

ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने पुनः एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत घरेलू तथा एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज और विलम्ब शुल्क में शत-प्रतिशत छूट, तथा एकमुश्त भुगतान पर मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। विद्युत चोरी से संबंधित प्रकरणों में भी निर्धारित धनराशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।

पात्र उपभोक्ता अपना पंजीकरण खण्ड/उपखण्ड कार्यालय, कैश काउंटर, UPPCL-Consumer App, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर (बिलिंग एजेंसी) तथा विभागीय वेबसाइट के माध्यम से करा सकते है

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने विद्युत विभाग को जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सहयोग से मुनादी, पोस्टर-बैनर, समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यमों द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें

एस.ई मिले सदर विधायक से दी छुट की जानकारी

विद्युत वितरण  मंडल देवरिया के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार सिंह देवरिया सदर विधायक डा शलभ मणि से मिलकर विद्युत उपभोक्ताओं को दी जा रही विद्युत राहत योजना के बारे में जानकारी दी तथा उनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ लेने का अपील किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...