रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 63 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के 16 का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आने के पूर्व मात्र 7 प्रार्थना पत्र पड़े थे
समाधान दिवस में धर्मपुर निवासी रामबहाल यादव ने अपने गाटा संख्या 663 पर मेडा बंदी के बाद दवगो द्वारा मेड़ा तोड़ देने पर जिलाधिकारी ने नाराजी दिखाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश एकौना थाने को दिया अधिवक्ता आनंद सिंह ने ग्राम डाला में आधा दर्जन गांवों के पानी के निकासी रोक देने पर जिलाधिकारी संज्ञान में लेते हुए बाढ़ खंड सिंचाई विभाग व
वी डी ओ रुद्रपुर को जांच कर पानी के निस्तारण का आदेश दिया अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने सरकारी विद्यालय में नगर पंचायत के मिली भगत से कमर्शियल दुकान बनवा कर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक के न होने पर डीएम ने कारण बताओं नोटिस जारी करने का आदेश संबंधित को दिया
अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा ठाकुर द्वारा की मंदिर के भूमि पर अतिक्रमण का प्रार्थना पत्र दिया गया जिलाधिकारी ने महिलाओं के उत्पीड़न पर कहा कि हर थाना प्रभारी महिलाओं द्वारा उत्पीड़न किया रहे प्रार्थना पत्र पर उनके परिवार द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे उत्पीड़न पर ध्यान देकर उनके परिवार वाले से काउंसलिंग कर मामले का निस्तारण करें
सरकारी विद्यालय की भूमि पर जिला विद्यालय निरीक्षक के न होने पर डीएम ने कारण बताओं नोटिस जारी करने का आदेश दिया तहसील दिवस में अधिकतर राजस्व पूर्ति विभाग को पुलिस के मामले छाए रहे
समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र है जिसमे में राजस्व की32 पुलिस 12 विकास 4 अन्य के 15 प्रार्थना पत्र पड़े जहां राजस्व के 16 का निस्तारण कर दिया गया
डी एम ने एस डी एम सहित राजस्व कर्मियों की कार्य के प्रति की सराहना
जिलाधिकारी ने रुद्रपुर तहसील में कम प्रार्थना पत्र पड़ने पर एसडी एम सहित राजस्व कर्मियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही जनता के कार्यों का निस्तारण करें
डी एम ने किसानों के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण
किसानों के धान खरीद को लेकर धान क्रय केंद्र पर आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश पर रुद्रपुर तहसील में बनाए गए हेल्पडेस्क का निरीक्षण शनिवार को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने किया और निर्देशित किया कि प्रतिदिन हेल्प डेस्क लगाकर अंश निर्धारण का निस्तारण निस्तारण किया जाए इस दौरान 11 अंश निर्धारण की प्रार्थना पत्र आए जिसमें आधा दर्जन का निस्तारण कर दिया गया एसडीएम ने बताया कि शेष का पत्रावली के अनुसार कर दिया जाएगा
डी एम ने पांच पात्र लाभार्थी में किए अंत्योदय राशन कार्ड वितरण
समाधान दिवस में पूर्ति विभाग द्वारा डीएसओ संजय पांडे के नेतृत्व में जिलाधिकारी ने मनिहार पुर निवासी संजू कुमार पत्नी ज्ञानचंद फूलमती देवी पत्नी राम आधार पिडरा निवासी सवारी देवी पत्नी कमल कन्हौली निवासी सरोज देवी पत्नी राजेश को नये अंत्योदय कार्ड वितरण किया
समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादवत हसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी डीएसओ संजय पांडे एसडीओ चंदन जायसवाल अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा राजस्व कर्मी उपस्थित थे





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें